*👉🏻 गदईपुर में शरारती तत्वों ने लगाई खोखे को आग* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत पड़ते गदईपुर क्षेत्र में देर रात कुछ शरारती तत्वों ने एक पान के खोखे और एक दुकान को आग लगा दी।
शरारती तत्वों ने खोखे और दुकान पर लगी हुई तिरपाल को आग लगा दी ताकि आग धीरे-धीरे बढ़ते हुए खोखे और दुकान को अपनी चपेट में ले ले। तिरपाल में आग लगने के कारण उसने लकड़ी के बने हुए खोखे को भी अपनी चपेट में ले लिया और पान का खोखा जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही खोखा मालिक राजीव मिश्रा और आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। खोखा मालिक ने बताया कि वह 3 साल से यहां पर पान का खोखा चला रहे हैं। आज सुबह किसी जानकार ने फोन करके उन्हें बताया कि उनके खोखे को किसी ने आग लगा दी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा खोखा जलकर राख हो चुका था और साथ की दुकान की तिरपाल को भी आग लगी हुई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज मदन सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे लेकिन जिस जगह पर घटना घटित हुई है वह थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत पड़ता था। जिसके बाद चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने थाना एक की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

