शिवमंदिर के बाहर फायरिंग,एक की मौत,मरने वाला अमित भी गैंगस्टर
पंचकूला। शहर के नजदीक सकेतड़ी गांव में सोमवार को दिन दहाडे गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई। वारदात प्रसिद्ध महादेव मंदिर के बाहर हुई। मरने वाला युवक भी गैंगस्टर है।
वह सोमवार को अपनी मां के साथ शिव मंदिर से पूजा करके लौट रहा था। अचानक वहां स्विफ्ट कार आई जिसमें से 5-6 युवक बाहर निकले और उन्होंने अमित पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे मंदिर में भगदड़ मच गई। अमित ने बचने के लिए मंदिर के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन हमलावर उस पर तब तक गोलियां बरसाते रहे जब तक कि वह जमीन पर नहीं गिर गया। उसे चंडीगढ़ पीजीआइ ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मीत मनीमाजरा का रहने वाला है और गैंगस्टर बताया जाता है।
वारदात के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। बताया जाता है कि अमित पर गोंडर गैंग के लोगों ने हमला किया है। दोनों गैंग के बीच पिछले दिनों मोहाली में भी फायरिंग हुई थी।

