चरस समेत एक व्यक्ति काबू
जालंधर-(ज्ञान सिंह)थाना एक कि पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।जानकारी देते हुए थाना एक के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई निर्मल कुमार पुलिस पार्टी सहित संजय गांधी नगर पुली पर मौजूद थे
कि दूसरी तरफ से पैदल आ रहा युवक पुलिस को देख घबरा कर वापिस मुड़ने लगा।जिसे पुलिस ने काबू कर तलाशी ली तो उक्त युवक के पास से 450 ग्राम चरस बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तनु थापर उर्फ नोनी पुत्र प्रवीण कुमार निवासी संघरा मोहल्ला बताया।आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

