*👉🏻 सलमान खान के साथ साए की तरह रहने वाला “शेरा”, मिला पुलिस कमिश्नर भुल्लर से*
जालंधर,7 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)-बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान के साथ साए की तरह रहने वाले और उनकी सुरक्षा के प्रबंधों को देखने वाला शेरा आज जालंधर में था। शेरा खास तौर पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मिलने के लिए उनके दफ्तर पहुंचा। शेरा सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा के इंचार्ज है और अब तो उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं। जानकारी के मुताबिक सीपी भुल्लर से भी उनके परिवारिक सम्बंध हैं। जिस कारण शेरा आज सीपी भुल्लर से मिलने के लिए उनके दफ्तर पहुंचे। शेरा ने सीपी के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
