*👉🏻 घर में लगी आग,सामान जलकर राख*

जालंधर,7 दिसम्बर-(भल्ला)- मकसूदां के अंतर्गत आते गुरु नानक नगर में स्थित एक घर में आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी देते हुए घर मालिक सुरिंदर पाल ने बताया कि सुबह 8:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण घर के कमरे में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी विपन कुमार सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कमरे में पड़ा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

