*👉🏻 अवैध शराब सहित एक काबू*
जालंधर 19 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा की पुलिस ने 32 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी ताजपुर कॉलोनी निवासी राम किशन पुत्र जोगिंदर सिंह दूसरे राज्य से शराब लाकर अपने घर से ही सप्लाई करता है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे 32 बोतल अवैध शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



