*👉🏻 शशि शर्मा मामले में छठा आरोपी सोनू भलवान काबू, देसी पिस्तौल बरामद*

जालंधर,10 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर जानलेवा हमला करने के मामले में छठे आरोपी सोनू भलवान को देसी पिस्तौल सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने गुप्त सूचना पर परशुराम कॉलोनी नज़दीक फोकल प्वाइंट के पास से रंजीत सिंह उर्फ सोनू भलवान (32) पुत्र नानक सिंह निवासी राज नगर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दलबीरा के कहने पर वह शशि शर्मा पर हमला करने के लिए आया था। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को काबू कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी दलबीरा व अन्य साथियों की तलाश जारी है।



