*👉🏻 पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की डील हुई थी एक करोड़ में, पकड़े गए हत्यारों ने किए हैं बड़े खुलासे* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 08 जुलाई 2022- पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से हुई पूछताछ के दौरान पता चला है कि सिद्धू मूसेवाला को मारने का सौदा 1 करोड़ रुपये में हुआ है।
इस वारदात को अंजाम देने वाले हर शार्प शूटर को पांच-पांच लाख रुपये मिले हैं। बाकी रुपए दूसरे मददगारों को मिले हैं। जिस दिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी उस दिन आरोपियों के पास 10 लाख रुपये उनकी गाड़ी में मौजूद थे। यह रुपए कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भिजवाए थे। प्रियवर्त फौजी और कशिश से पंजाब पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
वही पुलिस जब तक कैश रिकवरी नहीं हो जाती कुछ भी औपचारिक तौर पर कहने से परहेज कर रही है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में विदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया गया था जिसे चलाने की ट्रेनिंग भी हत्यारों ने ली थी।

