*👉🏻 शार्ट सर्कट से दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख*
जालंधर,14 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते बूटा पिंड के चंदन नगर में स्थित बिट्टू टीवी रिपेयर नामक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक बिट्टू निवासी तिलक नगर ने बताया कि वह 8:30 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि उन्हें किसी ने सूचना दी कि आप की दुकान में आग लगी है। मौके पर पहुंचकर देखा तो सारा सामान जलकर राख हो चुका था। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी रजिंदर कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया। रजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चंदन नगर में स्थित एक दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।


