*👉🏻 दो विदेशी महिलाएं हेरोइन सहित काबू*
जालंधर,14 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)-थाना लोहिया की पुलिस ने तंज़ानिया निवासी दो महिलाओं को एक किलो सौ ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत माहल ने बताया कि थाना लोहिया के प्रभारी एसआई सुरिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित पंचायती चुनावों के सम्बंध में गांव चक्क चेला से मोतीपुर की तरफ़ चेकिंग पर थे। जैसे ही पुलिस पार्टी मोतीपुर गेट के पास पहुंची तो काला संघिया रोड से गांव तलवंडी माधो की तरफ से दो विदेशी महिलाएं आती दिखाई दी जिन्होंने कंधे पर किट बैग लटकाए हुए थे। दोनों महिलाएं पुलिस को देख घबरा गई और दोनों ने किट बैग फैंक दिए। पुलिस ने शक होने पर दोनों महिलाओं को महिला पुलिस कर्मियों की मदद से काबू कर लिया। दोनों के बैग की तलाशी लेने पर एक बैग में से 500 ग्राम और दूसरे में से 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह तंज़ानिया से भारत विस्टिंग वीसा पर आई थी और दिल्ली में रह रही हैं। दिल्ली में वह इबो नाम के तस्कर के सम्पर्क में आ गई और रुपयों के लालच में नशा तस्करी करने लगी। आज भी वह कपूरथला के गांव लाटियावाल,तोती में नशे की सप्लाई देने आई थी। पुलिस ने पकड़ी गई आरोपी महिलाओं की पहचान Chikku D/O Jafari R/O Dar-es-salaam house Tanzania हाल निवासी विकासपुर शाहपुर दिल्ली व Beatrice Sustenes D/O Sustenes (Died) R/O City Moshi Tanzania हाल निवासी विकासपुर शाहपुर दिल्ली के रूप में बताई है। Chikku के वीज़ा की अवधि खत्म हो चुकी है और वह अवैध रूप से भारत में रह रही है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
