*👉🏻 रेड क्रॉस भवन में मनाया गया एल्डर्स डे*

जालंधर,15 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)- रेड क्रॉस भवन में पेंशनर डे (एल्डर डे) मनाया गया। पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी जालंधर की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान सरदार चरण सिंह बाठ व महासचिव सरदार दर्शन सिंह सोढ़ी ने मुख्य मेहमान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का स्वागत किया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पेंशनर्स को आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें पहल के आधार पर हल करने का भरोसा दिया। मुख्य मेहमान ने पुलिस पेंशनर्स डीएसपी गुरदयाल सिंह, डीएसपी करतार सिंह, डीएसपी जागीर सिंह, एसआई महेंद्र सिंह, सरदार हरदीप सिंह, रतन लाल व सरदार काबल सिंह को सम्मानित किया और सभी पेंशनर्स की लंबी उम्र और तंदुरुस्ती की कामना की। इस मौके पर डीसीपी परमवीर सिंह परमार, एडीसीपी सचिन गुप्ता, एसीपी सतिंदर चड्ढा, एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित हुए।



