*👉🏻 हैडलाइन एक्सप्रेस के सम्मान समारोह-2018 में पहुंचे गणमान्य* *👉🏻 अलग-अलग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को किया सम्मानित*
राजगीर :- अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर स्थित सरस्वती भवन के प्रांगण में रविवार को हैडलाइन एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप के द्वारा प्रति वर्ष की भाँति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन नव नालन्दा महाविहार, मानित विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास , संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण मिश्रा, राजधानी पटना के बी एंड सी अकादमी के निदेशक सह लेखक बिहारी भईया, नालन्दा जिले के जाने – माने नेत्र चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार, मगध वाणी मासिक पत्रिका के संपादक शम्भु कुमार सिंह, , हैडलाइन मीडिया ग्रुप के उप- संपादक सौरभ कुमार, बिहार- झारखण्ड प्रभारी कुमार संजय सिंह, सोनी ट्यूटोरियल क्लासेज के निदेशक उदय शंकर सोनी, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक जगदीप नारायण, जानी – मानी कवियत्री डॉ. रेखा सिन्हा, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की नालन्दा जिला संयोजिका साबो देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस सम्मान समारोह में नालन्दा, नवादा, गया, शेखपुरा, पटना सहित अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों प्रबुद्ध गणमान्य लोग एवं सरकारी स्तर के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि लोग भाग लिये। कार्यक्रम में शिक्षा, पत्रकारिता, चिकित्सा, साहित्य, कला, संस्कृति, समाजसेवा, पर्यावरण , खेल जैसे अन्य विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली जनप्रतिभाओं को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजधानी पटना के बी एंड सी अकादमी के निदेशक सह लेखक बिहारी भईया ने कहा कि जो अच्छे काम करते हैं वह हमेशा बधाई के पात्र होते हैं। आज हर क्षेत्र में अच्छे काम करने वालों की अलग पहचान होती है। डॉ. चंद्र भूषण मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का समाज के विकास में काफी योगदान रहता है। क्रियाशील पत्रकार समाज को नई दिशा देते हैं और शासन- प्रशासन की खामियां व उपलब्धियाँ लोगो के सामने रखते हैं। इससे शासन – प्रशासन की गलतियों पर रोक लगता है। डॉ. नीतीश कुमार ने कहा कि आज इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जो कई लोगों को समाज के लिए और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. रेखा सिन्हा ने कहा कि मिडिया जगत हर लोगों के लिए लोकप्रिय बनता जा रहा है, जिसका भरपूर उपयोग लोगों को करना चाहिए और अपने जीवन मे कुछ ऐसा काम करे जिसे लोग हमेशा याद करे। उदय शंकर सोनी ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह से लोगों के मनोबल में वृद्धि होगी तथा सम्मानित होने से उन्हें और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। हैडलाइन मीडिया ग्रुप द्वारा इस प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से जो मनोबल बढ़ाने का जो काम किया जा रहा है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है और यह बहुत ही सराहनीय पहल है। साबो देवी ने कहा कि हैडलाइन मीडिया ग्रुप की इस प्रकार की सोच एवं कार्य से निश्चितरूपेण समाज को सकारात्मक व अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज समाचारपत्र न केवल देश-विदेश में घटित समाचारों से अवगत कराने का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह जनता को शिक्षित एवं जागरूक बनाने का भी कार्य करता है।
कुमार संजय सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता जगत में आजकल अनेक चुनौतियां सामने आती हैं, आप उन चुनौतियों का सामना बेबाकी,साहस व निष्पक्षता से करें। जगदीप नारायण ने कहा कि प्रतिभाएं जिसकी पहचान इंसान के शरीर एवं रंगरुप को देखकर नहीं की जा सकती हैं, प्रतिभाएं तो अंदर छुपी हुई है जिसे हमें तराशने की जरूरत है। अतः होशियार होने के साथ-साथ समाज में अच्छा इंसान भी होना जरूरी है। उनमें अच्छे संस्कार, चरित्रवान नेतृत्व कर्ता के साथ अच्छे इंसान के संपूर्ण गुणों का समावेश हमारे मे होना बेहद जरूरी है। मंच का संचालन कुमार पंकज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन हैडलाइन मीडिया ग्रुप के उप – संपादक सौरभ कुमार ने किया। इस अवसर पर कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रधान दन्त चिकित्सक डॉ. सुरभि रंजन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रजनीश रंजन , स्वैच्छिक संगठन जागरूकता अभियान के समन्वयक रमेश कुमार पान, अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र राजगीर के प्रभारी सुनील कुमार , समाजसेवी बैंककर्मी सुनीता कुमारी, कवियत्री संयुक्ता कुमारी, मनोहर कुमार चौधरी, लोदीपुर बिन्द के पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र ठाकुर, कांग्रेस के नेता रामनंदन दयाल, पत्रकार अजय कुमार, पर्यावरण जागरूकता से जुड़े डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, शिक्षक अमित कुमार (सुजीत), हिसुआ नवादा के सुधीर कुमार चौहान, सनसनी लाइव के न्यूज़ एडिटर जाहिद अकरम, राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार के समन्वयक धर्मदेव पासवान, गोविंदपुर प्रखंड के बनियाबीघा पंचायत के मुखिया सुरेंद्र पासवान, पटना के जागृति संस्थान के निदेशक किसलय शर्मा, शिक्षा से जुड़े रामानंद यादव, ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर कंकड़बाग के निदेशक मोहित कुमार, भीम आर्मी के नवादा जिलाध्यक्ष कमलेश राणा, पटना के कांग्रेस के प्रवक्ता नीरज कसेरा, गल्फा फार्मा कम्पनी के राजेश प्रसाद, श्रीनिवास गुजरात लैबोरेट्री के सुमित कुमार, गोल केमिस्ट्री बिहारशरीफ के निदेशक संजय कुमार, गुरुकुल विद्यापीठ बिहारशरीफ के सचिव प्रमोद कुमार, सरस्वती भवन राजगीर के प्रबंधक रवि कुमार जैन, न्यू फोर्ड डेंटल हॉस्पिटल पटना के दन्त चिकित्सक डॉ. रजनीश कुमार, बी एन्ड सी अकादमी कंकड़बाग पटना के प्रबंध निदेशक मनीष कुमार, राजगीर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अमित कुमार, आरटीआई एक्टिविस्ट पुरुषोत्तम कुमार सहित कई लोग सम्मानित किए गए।




