शशि शर्मा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन यज्ञ करवाया
जालंधर,17 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)-शशि शर्मा के जल्द स्वस्थ होने व अच्छे स्वास्थ्य को लेकर ज्योति चौक नज़दीक स्थित महा कालका नन्दी कलेश्वर मन्दिर में हवन यज्ञ करवाया गया। हवन यज्ञ में बैठे लोगों ने शशि शर्मा की जल्द तंदरुस्ती की कामना की। हवन के बाद चाय का लंगर लगाया गया। हवन यज्ञ में चार यूनियनों के सदस्य मौजूद थे। जिनमें ओल्ड कपड़ा मार्किट के प्रधान राजिंदर कुमार छोटू, चेयरमैन बलवंत सिंह बाला, सज्जन सिंह बिल्लू कैशियर। ओल्ड कपड़ा मार्किट गुजराती यूनियन से नागर, सुरेश कुमार, रोशन लाल। फ्रूट मार्किट यूनियन से प्रधान विजय चौधरी, नंद किशोर और रैनक बाजार एसो. से प्रधान सोम नाथ, चेयरमैन शिव शर्मा व अन्य लोग शामिल थे।
