*👉🏻 रिहायशी इलाके में बने गेस्ट हाउस में से इलाका निवासियों ने पकड़े प्रेमी जोड़े, सूचना मिलने के 3 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस तक 👇🏻*
जालंधर, 14 मार्च 2022-(एच.ई)- थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ते अजीत विहार फेस 2 में रिहायशी एरिया में बने गेस्ट हाउस में से इलाका निवासियों ने दो प्रेमी जोड़ों को पकड़ लिया।
इलाका निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 10:00 बजे जब प्रेमी जोड़े गेस्ट हाउस में आए तभी इलाका निवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। 3 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो इलाका निवासियों ने खुद ही प्रेमी जोड़ों को काबू कर लिया। इलाका निवासियों ने बताया कि यह गेस्ट हाउस किसी रिटायर्ड ब्रिगेडियर का है। रोजाना यहां पर लड़के लड़कियां आते हैं जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। कई बार पुलिस को इसके बारे में शिकायत दी है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इलाका निवासियों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि गेस्ट हाउस को बंद करवाया जाए ताकि इलाके का माहौल खराब ना हो।
