*👉🏻 ठग ट्रैवल एजेंटों पर मामला दर्ज, डेढ़ सौ लोगों से ठगे 76 लाख* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,7 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- एसएसपी देहाती के आदेशों पर थाना करतारपुर की पुलिस ने 5 ठग ट्रैवल एजेंटों पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता परमजीत कौर पत्नी अश्वनी कुमार निवासी पुलिस क्वार्टर लाइन जालंधर ने शिकायत में लिखा है कि वह दिनेश चोपड़ा और सीटू संधू अमृतसर के पास ट्रैवल एजेंट का काम करती थी। उक्त लोगों ने उसे धोखे में रखते हुए बताया था कि वह रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट है लेकिन वह दो नंबर में ट्रैवल एजेंसी का धंधा कर रहे थे। परमजीत कौर ने उक्त ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आकर डेढ़ सौ लोगों के पासपोर्ट और 76 लाख रुपए की राशि उन्हें दिलवा दी थी, लेकिन ठग ट्रैवल एजेंटों ने उक्त लोगों को नकली वीजा थमा दिया।
जिसके बाद पीड़ित लोग परमजीत कौर को रुपए व पासपोर्ट वापस करने के लिए कहने लगे। जिसके बाद ठग ट्रैवल एजेंट वहां से फरार हो गए। निराश होकर परमजीत कौर ने एसएसपी देहाती को अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। एसएसपी देहाती ने शिकायत की जांच करने के लिए एक टीम गठित कर दी। जिन्होंने जांच करने के बाद पाया कि परमजीत कौर को उक्त ट्रैवल एजेंटों ने झांसे में लेकर 76 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने अब ट्रैवल एजेंटों दिनेश चोपड़ा निवासी गोल्डन एवेन्यू नजदीक अर्बन स्टेट फेस वन, बलजिंदर पाल सिंह सीटू निवासी छोटी बारादरी दो जालंधर, रवीना रानी निवासी पिंड खानपुर फिल्लौर, बलजीत सिंह निवासी कोटली सरूखां तरनतारन और एक अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।

