*👉🏻 बूटा मंडी गर्ल्स कॉलेज समारोह को युवाओं ने दिया रैली का रूप* *👉🏻 युवा कांग्रेसी नेता निर्मल कुमार निम्मा ने दिखाया अपना दम, हज़ारों समर्थकों सहित हुए समारोह में शामिल*
जालंधर,28 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- बूटा मंडी क्षेत्र में स्थित चारा मंडी में आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गर्ल्स कॉलेज बनाए जाने का नींव पत्थर रखा गया। इस समारोह को युवा कांग्रेसियों ने एक रैली का रूप दे दिया। कांग्रेस कमेटी अर्बन के एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन निर्मल कुमार निम्मा अपने हजारों समर्थकों सहित इस समारोह में शामिल हुए और वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील कुमार रिंकू का मान बढ़ाया। निर्मल कुमार निम्मा के साथ पहुंचे हजारों युवाओं ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विधायक सुशील रिंकू के हक में नारेबाजी की और दिखा दिया कि वह लोकसभा चुनावों में अपने नेता के साथ खड़े हैं। इस समारोह ने एक तरह से रैली का रूप धारण कर लिया और विरोधियों को सोचने पर मजबूर कर दिया। आने वाले लोकसभा चुनावों में अब विरोधी पार्टियां कांग्रेसी उम्मीदवार के सामने कमजोर पड़ती नजर आ सकती हैं। निर्मल कुमार निम्मा ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ हमेशा खड़े हैं और पार्टी जो भी उनकी ड्यूटी लगाती है वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं।
