*👉🏻 थाना डिवीजन नं 6 की पुलिस ने बस स्टैंड, गेस्ट हाउस व होटलों में की सर्च*
जालंधर,27 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी सहित बस स्टैंड, होटलों व गेस्ट हाउस में सर्च की। पुलिस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर से आने वाली
बसों में सवार यात्रियों के सामान की जांच की और संदिग्ध दिखने वाले लोगों के आईडी प्रूफ जांचें और उनसे गहनता से पूछताछ की। इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के अधीन आते होटल और
गेस्ट हाउस में जाकर उन में ठहरे हुए लोगों से पूछताछ की और उनके आईडी प्रूफ चेक किए। 
इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत ही पुलिस को सूचित करें।


