*👉🏻 पीएनबी ने करवाया ग्राहक सेवा समिति का आयोजन*

जालंधर,5 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-भारतीय स्टेट बैंक की समृद्धि शाखा,पी.वी.वी.शाखा,जी.टी.बी.नगर शाखा एवं खुरला किंगरा शाखा द्वारा सम्मिलित रूप से समृद्धि शाखा के परिसर में एक ग्राहक सेवा समिति का आयोजन करवाया गया।इस कार्यक्रम में इन शाखा के शाखा प्रबंधक पवन कुमार बस्सी, श्रीमती नीना अरोड़ा,राजेश कोहली एवं आर.के.रैना व इन शाखाओं के सम्मानित ग्राहक आमत्रित थे। इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए समृद्धि शाखा के प्रबंधक पवन कुमार बस्सी ने उपस्थित ग्राहकों का बैंक के साथ जुड़े रहने के किये धन्यवाद किया। कार्यक्रम में बैंक
अधिकारियों ने ग्राहकों के लिए उपयोगी उत्पादों एवं सेवाओं की जैसे एस.बी.आई लाइफ
इंश्योरेंस,एस.बी.आई जनरल इंश्योरेंस, एस.बी.आई म्यूच्यूअल फंड्स एवं एस.बी.आई वेल्थ की जानकारी दी।
बैंक के नवीनतम उत्पाद YONO एप की भी जानकारी दी गई और डाउनलोड करवा कर
इसके बेहतरीन उपयोगों, जैसे की बैंक खातों के बैलेंस से लेकर स्टेटमेंट तक लेने की सुविधा
से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्राहकों ने अपनी समस्याओं एवं बहुमूल्य विचारों से बैंक
अधिकारियों को अवगत कराया। जिससे की स्टेट बैंक की सेवाएं और उत्पाद ग्राहकों के लिए
और सुविधाजनक एवं फायदेमंद हो सकें।
