*👉🏻 कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल*
पठानकोट,5 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-कांग्रेस पार्टी को आज एक और झटका लग गया है। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के तीन बार विधायक व पूर्व मंत्री रह चुके डॉ. हरबंस लाल आज भाजपा में शामिल हो गए। पठानकोट में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने
डॉ. हरबंस लाल को पार्टी का सिरोपा पहना कर पार्टी में शामिल कर लिया।
इस मौके पर भाजपा पंजाब प्रधान श्वेत मलिक,तरुण चुघ, अकाली दल के प्रधान व पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल व अन्य नेता मौजूद थे।
