*👉🏻 सेहरा फील्ड गोलीकांड में एक और आरोपी काबू, पढ़ें कौन*
जालंधर,20 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- 5 फरवरी को नेहरु गार्डन रोड पर स्थित सेहरा फील्ड गोली कांड में नामजद आरोपियों में से एक और आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने चिंतपूर्णी रोड होशियारपुर से भूपिंदर कुमार उर्फ भिंदा पुत्र बिशंबर लाल निवासी फगवाड़ा जिला कपूरथला को काबू किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जिम ट्रेनर का काम करता है और जिम ट्रेडिंग दौरान उसके गलत लोगों के साथ संपर्क बन गए। जिस कारण वह लड़ाई झगड़े और अन्य वारदातों में शामिल होने लगा। पुलिस ने
आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस ने इस गोली कांड में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाजवा, सुखविंदर पाल सिंह गोल्डी, विकास कल्याण नन्नू, अभिनंदन शर्मा नंदू और प्रवीण कुमार चिद्दी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।


