*👉🏻 शशि शर्मा व उनके वकील बेटे पर हमला करने वाला एक और काबू*

जालंधर,5 दिसम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के चेयरमैन शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर कातिलाना हमला करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शशि शर्मा व उनके बेटे पर तेजधार हथियार से हमला करने वाला जतिंदर कुमार उर्फ दारा निवासी प्रीत नगर भी दलबीरा के साथ था। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस सुबह मामले के बारे में खुलासा करेगी। वर्णयोग है कि कुछ दिन पहले मोता सिंह नगर मार्किट में स्थित दफ्तर में बैठे ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के चेयरमैन शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जान से मारने की कोशिश की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंगस्टर भाना के करीबी दलबीरा और उसके साथियों की पहचान हुई थी। पुलिस ने तीन हमलावरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और आज जतिंदर कुमार उर्फ दारा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी दलबीरा व बाकी हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।




