नशे के कारण हुआ पंजाब का अक्स खराब,जानिए और क्या कहा आई जी जोनल ने पब्लिक मीट में
नकोदर (अशोक ककड़ )पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत किंग्स विला शंकर रोड नकोदर में पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन किया गया।इस मौके पर अर्पित शुक्ला आई जी जोनल मुख्य रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर अर्पित शुक्ला ने पंजाब में से नशे के खात्मे के लिए पब्लिक के साथ की जरूरत की महत्वता बताते हुए कहा कि सरकार और पंजाब पुलिस सरकार के नशे के खात्मे के लिए वचनबद्ध है
और इस को जड़ से खत्म करने के लिए पब्लिक का साथ होना जरूरी है उन्होंने बताया कि दुख की बात यह है कि भारत के दूसरे राज्यों और विदेशों में से पंजाब का अक्स गलत पेश हो रहा है, पंजाब के नौजवानों को इस तरह पेश किया जा रहा है कि जैसे हर नौजवान नशा करता हो, वह इस बात को वह सही नहीं मानते पर कुछ हद तक यह बात सही भी है ,पंजाब की आबादी देश की कुल आबादी का 2 % है। पंजाब ऐसा प्रान्त है जिसने जंग-ऐ-आज़ादी में बहुत योगदान दिया है। पंजाब ने देश को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री दिए पर अभी तक नशे कारण हमारा पंजाब पीछे जा रहा है, हमें सबको इकट्ठे होकर नशे के खिलाफ लड़ना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को नशा मुक्त बनाना होगा । उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का इतिहास कुर्बानी भरा है जिस पर पुNजब को मान है ,पंजाब पुलिस ने 2000 क़ुर्बनिया दी हैं। उनोने लोगों की मदद से आतंकवाद का खात्मा किया और उनकी क़ुर्बनिया को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। पंजाब में से आतंकवाद खत्म करने के लिए जैसे लोग आगे आए थेऔर लोगों के साथ मिलकर ही आतंकवाद का खात्मा किया था ।पंजाब के लोगों के साथ ही नशे का खात्मा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नशा बेचने वालों के साथ मिलीभुगत करता पाया गया तो उन्हें डिसमिस किया जाएगा। पंजाब के लोगों के सहयोग के लिए एक हेल्प लाइन शुरू की गई है जिसका नंबर 7837340018 है। पब्लिक इस नंबर पर नशा बेचने वालों के बारे में सूचित कर सकती है इस मौके पर सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर देहाती जी एस भुल्लर ने आये मेहमानों का धन्यवाद किया।बढ़ने के मुलाजिम जिन्होंने नशा बेचने वालों के खिलाफ भर दिए बढ़िया कारगुजारी कि उन्हें सम्मानित किया गया । मंच का संचालन पर प्रसिद्ध हास्य कलाकार चाचा रूनकी राम और विकास मोगिया ने बखूबी निभाया। इस मौके पर ए.के खट्टर, अश्वनी कोहली, आदित्य बटरा प्रधान नगर कौंसल नकोदर, किरणदीप धीर, पवन गिल तरलोचन धीमान, गुरिंदर संधू अमरजीत सिंह सोहल,हैप्पी संधू अरुण गुप्ता, सतीश कुमार रेहान नवनीत नीता,बलविंदर सिंह आलेवाली, जसवीर सिंह उप्पल महाजन, बूटा सिंह, शंकर दर्शन सरिह, हरदेव सिंह औजला उपस्थित थे।

