*👉🏻 अरमान अस्पताल में एसी का कंप्रेसर फटने के कारण दो व्यक्ति हुए घायल, एक की हालत गंभीर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 मई 2020-(एच.ई)- थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत पड़ते फुटबॉल चौक नजदीक स्थित अरमान अस्पताल में एसी का कंप्रेसर फटने के कारण दो लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज भी अरमान अस्पताल में ही किया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार अस्पताल में एसी रिपेयर करने के लिए दो मकैनिक नरेश कुमार,संकेत सिंह दोनों निवासी अवतार नगर आए थे। जैसे ही वह एसी के कंप्रेसर में गैस भरने लगे तो अचानक धमाका हो गया। जिसके कारण दोनों घायल हो गए इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
