*👉🏻 ट्रैफिक पुलिस द्वारा 14 नवंबर को मनाया जाएगा नो-चालान डे* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस का 👇🏻*
जालंधर, 12 नवंबर 2021-(प्रदीप भल्ला)- पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के दिशा निर्देशों पर ट्रैफिक पुलिस जालंधर द्वारा 14 नवंबर को नो-चालान डे मनाया जा रहा है।
प्रेस नोट जारी करके पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया है कि 14 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक शहर के पीएपी चौक, नकोदर चौक, बीएमसी चौक, श्री गुरु रविदास चौक और सिटी रेलवे स्टेशन पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर वासियों से अपील की गई है कि इस अभियान का हिस्सा बने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करें ताकि शहर में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना ना हो और सड़क हादसों को भी रोका जा सके।