*👉🏻 पीडीए उम्मीदवार के पोस्टर फाड़ने को लेकर आबादपुरा में हंगामा* *👉🏻 पुलिस कर रही मामले की जांच*
जालंधर,16 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- वेस्ट क्षेत्र के आबादपुरा की गली नंबर 5 में पीडीए उम्मीदवार बलविंदर कुमार के पोस्टर फाड़ने को लेकर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस, एसीपी मॉडल टाउन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक आबादपुरा की गली नंबर 5 में पीडीए उम्मीदवार बलविंदर कुमार के पोस्टर फाड़े गए। जिसकी खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। खबर फैलते ही पीडीए कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोधी पक्ष पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि चुनाव अधिकारियों की फ्लाइंग टीम द्वारा ही पोस्टर उतारे गए हैं। पीडीए कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसकी जांच करने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
