ये है दुनिया का सबसे खतरनाक चिड़ियाघर, यहाँ पिंजरे में जानवर नहीं इंसान रहते है

वैसे तो आमतौर पर हम सभी ने चिड़ियाघर देखें होंगे| जहाँ जानवरों को पिंजरे में बंद करके रखा जाता है और लोग पिंजरे के बाहर खड़े रहकर जानवर को देखा करते है| मगर
आज हम आपको एक ऐसे चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे है, जहाँ जानवर नहीं बल्कि इंसानों को पिंजरे में रहना पड़ता है और जानवर खुलेआम बाहर घूमते है
लेहे लेदु वाइल्डलाइफ ज़ू
चीन के चौगक्विंग शहर में ‘लेहे लेदु वाइल्डलाइफ ज़ू’ नामक एक ऐसा अनोखा चिड़ियाघर है| जहाँ इंसान पिंजरे में रहकर जानवरों को देखते है|बता दें कि ये पिंजरा देखने में इतना मजबूत तो नहीं दिखाई देता लेकिन खतरनाक होने के बावजूद लोग यहाँ आते है और खुद अपने हाथों से इन जानवरों को खाना भी खिलाते है|
इस चिड़ियाघर में अलग-अलग देशों से भारी मात्रा में पर्यटकों का आना लगा रहता है| साल २०१५ के बाद से इस चिड़ियाघर को स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए खोला गया है|
यहाँ इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आस-पास ले जाया जाता है, ताकि शिकारी जानवर इतने सारे शिकार को देखकर ललचाये और पर्यटकों को इन्हें और नजदीक से देखने का मौका मिल सके| ऐसे में शिकारी जानवर कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते है|इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है कि हम अपने दर्शकों को सबसे अलग और रोमांचकारी
अनुभव करवाते है| जब कोई जानवर आप पर हमला करता है और पीछा करता है, तो उस वक़्त कैसा महसूस होता है, ये हम दर्शकों को बताना चाहते है|इस चिड़ियाघर में सुरक्षा को लेकर काफी सावधानियां भी बरतनी पड़ती है| पर्यटकों को पहले से ही संभावित खतरों के बारे में सावधान कर दिया जाता है| उनकी अंगुलिया किसी जानवर का खाना ना बन जाए
इसीलिए उन्हें अपनी अंगुलियों को हमेशा पिंजरे में रखने की हिदायत दी जाती है|चिड़ियाघर में यहाँ देखने के लिए खतरनाक जानवरों में शेर, बंगाल टाइगर, सफ़ेद बाघ और भालू जैसे जानवर शामिल है, जिन्हें आप अपने हाथों से भोजन करा सकते है|बता दें कि सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए यहाँ कई कैमरे लगाए गए है और खतरे की स्थिति में ५ से १० मिनिट के अंदर मदद पहुंचाई जाती है|




