बड़ी खबर!नेपाल बैंक ने 100 रुपए से बड़ी भारतीय नोट पर लगाया प्रतिबंध

काठमांडु(हैडलाइन डेस्क) नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय करेंसी नोट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने उसके द्वारा लाइसेंस प्राप्त संस्थानों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है,जिसमें 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोट पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया है।
एनआरबी ने यह प्रतिबंध तब जारी किया है जब भारतीय रिजर्व बैंक ने उससे सभी मूल्य के भारतीय करेंसी नोट नेपाल में चलाने का आग्रह किया है।

