जानिए किसने रखा इस भाजपा विधायक का सिर लाने वाले के लिए पचास लाख का इनाम

मुरादाबाद(हैडलाइन डेस्क) बसपा अध्यक्षा मायावती के जन्म दिवस पर भाजपाइयों को दौडा-दौड़ाकर पीटने की धमकी देकर सुर्खियों में आए बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने भाजपा विधायक साधना सिंंह के सिर कलम कर लाने वाले को पचास लाख का ईनाम देने की घोषणा की है। उनके चुनाव पूर्व बयान से पूर्व राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा है।
ठाकुरद्वारा विधानसभा में बसपा से पूर्व विधायक विजय यादव ने काशीपुर चुंगी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा विधायक साधाना सिंह ने बसपा अध्यक्षा आदरणीय बहन जी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर निंदा कर भाजपा विधायक अड़तालीस घंटे में आदरणीय बहन जी और देश की महिलाओं से माफी मांगे, वरना उनका सिर कलम कर लाने वाले को पचास लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की। पत्रकारों के पूछने पर ईनाम की रकम कहां से आएगी तो कहा कि समर्थकों से चंदा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि पंद्रह जनवरी को अंबेडकर पार्क में मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में विजय यादव ने भाजपाइयों को आगामी चुनाव में जनता द्वारा दौड़ा-दौड़कर पीटने का बयान दिया था।


