*👉🏻 जिला कांग्रेस कल फूंकेगी🔥 केंद्र सरकार का पुतला*

जालंधर,30 मई-(प्रदीप भल्ला)- जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) कल सुबह 10:30 बजे डीसी कंपलेक्स चौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन करेगी। जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया ने बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी होने के कारण आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जिस के विरोध स्वरूप कल वीरवार सुबह 10:30 बजे सभी कांग्रेसी लीडर व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में इकट्ठे होकर वहां से रोष मार्च निकालते हुए डीसी कंपलेक्स चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन करेगी।

