मुबारकपुर शेखे स्थित सेलो टेप बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग
जालंधर (ज्ञान सिंह) दोपहर बाद मुबारकपुर शेखें गांव में स्थित एक सेलो टेप बनाने वाली फैक्टरी को भीषण आग लग गई।जानकारी देते हुए फैक्टरी मालिक मनप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह ने बताया कि फैक्टरी में से धुआं निकलता देख जब अपने केबिन से बाहर आये तो देखा कि फैक्टरी में आग लगी हुई थी।देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया।आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई।जिस पर तुरन्त दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए।खबर लिखे जाने दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए थे।
