शराब ठेके के विरोध में धरना प्रदर्शन
जालंधर-(ज्ञान सिंह) मॉडल हाउस में शिक्षण संस्थान के नज़दीक शराब का ठेका खुलने पर लोगों और कांग्रेसी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता मेजर सिंह ने बताया कि माता रानी चौक मॉडल हाउस में शराब का ठेका खोला गया है।लेकिन जहां ठेका खोला गया है उसके नज़दीक ही कई सालों से शिक्षण संस्थान है जहां पर लड़कियां भी पढ़ने के लिए आती हैं।कानून किसी भी शिक्षण संस्थान के 20 मीटर के दायरे में कोई भी शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता।लेकिन ये ठेका कानून की उलंघना करके खोला गया है।जिसका विरोध इलाका निवासियों और शिक्षण संस्थान के अधिकारियों व कांग्रेसी नेताओं ने एकजुट होकर किया।विरोध प्रदर्शन के बाद जिलाधीश के नाम शिकायत पत्र दिया गया।जिसमें मांग की है कि शराब के ठेके को किसी और जगह शिफ्ट किया जाए ताकि पढ़ने आने वाले बच्चों पर इसका बुरा असर न हो।विरोध प्रदर्शन करने वालों में मेजर सिंह,राम प्रकाश,आर.एन. भगत,निशांत,तिलक राज,मनदीप सिंह,विक्रम सिंह,जसबीर,विक्की,सोनू व इलाका निवासी मौजूद थे।


