*👉🏻 दो गाड़ियों में अवैध शराब रख ग्राहक का इंतज़ार करते दो काबू*
जालंधर,5 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए-2 ने 43 पेटी अवैध शराब व दो गाड़ियों सहित दो तस्करों को काबू किया है। जानकारी देते हुए सीआईए-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई
बलदेव सिंह और एएसआई सरफुद्दीन को सूचना मिली थी कि प्रताप बाग नज़दीक बंद पड़े स्विमिंग पूल के पास प्लाट में 2 गाड़ियां खड़ी हैं। जिनमें दो तस्कर बैठे है और वह अवैध शराब की सप्लाई देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने मौके पर छापेमारी कर एक तस्कर बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र हरबंस सिंह निवासी गुरु नानक नगर मिट्ठू बस्ती थाना बस्ती बावा खेल को काबू कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी राकेश कुमार उर्फ पोपी पुत्र सतीश कुमार निवासी संगत सिंह नगर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी बलविंदर ने बताया कि उसने 4 पेटी शराब की राजकुमार उर्फ राजू पुत्र लब्बा राम निवासी न्यू संत नगर बस्ती शेख को दी है। पुलिस पार्टी ने तुरंत राजकुमार राजू के घर में छापेमारी कर आरोपी को 4 पेटी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की दोनों गाड़ियां ज़ब्त कर फरार आरोपी राकेश कुमार पोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

