हेरोइन तस्करी में पुलिस मुलाज़िम काबू
जालंधर-(ज्ञान सिंह) थाना एक की पुलिस ने हेरोइन सहित तीन व्यक्तियों को काबू किया है।जानकारी देते हुए एसीपी नवनीत सिंह माहल व थाना एक के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई रेशम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नंदनपुर रोड़ मकसूदां चौक में नाकाबंदी की हुई थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को रोक कर तलाशी ली तो आरोपियों के पास से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।आरोपियों की पहचान विजय कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी गांव बोपराये,सोहन लाल पुत्र गुलज़ार राम निवासी नवांशहर,सतपाल सिंह उर्फ पाली पुत्र मघर सिंह निवासी संतोखपुरा जालंधर के रूप में हुई है।पूछताछ में पता चला है कि सोहन लाल और विजय कुमार दोनों पुलिस मुलाज़िम है।सोहन लाल थाना दो और विजय कुमार पुलिस लाइन में तैनात है।जबकि सतपाल पर पहले ही थाना 8 में मामला दर्ज है।आरोपी नशा करते भी है और बेचते भी हैं।आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
