*👉🏻 शराब कारोबारी ही नहीं, बंद हो चुकी अखबार और बिना मान्यता प्राप्त वेबपोर्टल वालों के भी जारी किए गए कर्फ्यू पास* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 27 मार्च 2020-(राजीव शर्मा)- शराब कारोबारी का कर्फ्यू पास जारी करने पर ज़िला लोक संपर्क विभाग के अधिकारी शक के घेरे में आ चुके हैं। खांबड़ा के राकेश सहगल नाम के शराब कारोबारी का कर्फ्यू पास जिला लोक संपर्क विभाग द्वारा बनाया गया था।
जिसकी सूचना जिलाधीश को मिलने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने उक्त शराब कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया, लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती, क्योंकि सिर्फ शराब कारोबारी ही नहीं जिला संपर्क विभाग द्वारा ऐसे और भी कई कर्फ्यू पास जारी किए हैं जिनका पत्रकारिता के साथ कोई लेना-देना नहीं है। जिला संपर्क विभाग ने बंद हो चुकी अखबारों के नाम पर भी अपने चहेतों के कर्फ्यू पास बनाए हैं। इसके इलावा फेसबुक पर अपना पेज बनाकर खुद ही पत्रकार बन चुके लोगों के भी जिला संपर्क विभाग द्वारा कर्फ्यू पास जारी किए गए हैं। अगर जिलाधीश द्वारा जारी किए गए कर्फ्यू पास की डिटेल निकलवाई जाए तो ऐसे कितने ही लोग सामने आ जाएंगे जिनके कर्फ्यू पास जिला संपर्क विभाग के अधिकारी द्वारा सिर्फ इसलिए बना दिए गए हैं कि वह उनके चहेते हैं। जिलाधीश को चाहिए कि इस मामले की पूरी जांच करवा कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।

