*👉🏻 स्वर्गीय यश जी की पुण्यतिथि पर लगाया लंगर*
जालंधर,2 जून-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-दैनिक हिंदी मिलाप समाचार पत्र के मुख्य संपादक व पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री यश जी की 26वीं पुण्यतिथी पर मिलाप भवन में लंगर लगाया गया। उनके पौत्र विशाल सूरी ने उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए उनकी जीवनी के बारे में अपने विचार पेश किए। इस मौके पर केंद्रीय क्षेत्र के विधायक राजिंदर बेरी ने श्री यश जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि भेंट की।जिसके बाद मिलाप भवन के बाहर लंगर लगाया गया। विधायक राजिंदर बेरी, समाज सेवक वरिंदर शर्मा ने लंगर की शुरुआत की। इस मौके पर भारत भूषण, डी. एन मौदगिल, संजीव बबूटा,सुमन राज,कृष्णा,दीक्षित के इलावा दैनिक मिलाप व मिलापकीर्ति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

