*👉🏻 प्रॉपर्टी डीलर की सोने की चेन छीन लुटेरे फरार*
जालंधर,14 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत आते बूटा मंडी क्षेत्र में बिजली घर के नजदीक एक्टिवा पर आए दो लुटेरे प्रॉपर्टी डीलर की 2 तोले की सोने की चेन छीन फरार हो गए। जानकारी देते हुए न्यू देओल नगर निवासी सौरव घई पुत्र सुरेंद्र घई ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से जिम से घर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह बूटा मंडी बिजली घर के मोड़ के पास पहुंचे तो काले एक्टिवा पर दो युवक आए और अपनी एक्टिवा गाड़ी के आगे लगा दी। जब वह गाड़ी से नीचे उतरे तो दोनों युवकों ने उनके गले में पहनी हुई दो तोले की सोने की चेन छीनी और फरार हो गए। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

