*👉🏻 विधायक के क्षेत्र में गंदे पेयजल की आपूर्ति से इलाका निवासी परेशान*
जालंधर,17 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू के वार्ड नं-42 के अंतर्गत पड़ते बेगमपुरा मोहल्ला में कुछ दिनों से पीने के पानी के साथ गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।जिस कारण इलाकानिवासी बीमारी फैलने के डर से चिंतित हैं। इलाका निवासी प्रेम कुमार,बरीशा,कांता,प्यारो,विक्की,शैंटी,नीलम,किरण बाला,रीटा ने बताया कि वह वार्ड नं 42 में पड़ते बेगमपुरा के निवासी है और पिछले 10-15 दिन से पीने के पानी के साथ गंदा पानी आ रहा है। जिस कारण छोटे बच्चे बीमार हो गए है। साफ पानी के लिए दूसरे क्षेत्र से पानी लाना पड़ रहा है। इलाका निवासियों ने कहा कि समस्या सम्बन्धी इलाके की पार्षद सुनीता रिंकू से मिलने के लिए उनके घर गए थे लेकिन वह घर पर नहीं थी।इलाका निवासियों ने कहा कि उनकी मांग है कि इस समस्या का जल्द हल किया जाए। अगर जल्द ही समस्या का हल नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।


