*👉🏻 सीवरेज जाम की समस्या से परेशान राजनगर के दुकानदार निगम कमिश्नर को सौंपेंगे अपनी दुकानों की चाबियां* *👉🏻 इस ख़बर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,18 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- पिछले कई महीनों से सीवरेज जाम की समस्या से जूझने वाले राज नगर के निवासियों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है। राजनगर के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को ताला लगाकर उसकी चाबियां निगम कमिश्नर को सौंपने का फैसला किया है।
इलाका निवासी राजकुमार, ओमप्रकाश, हैप्पी और मनोहर लाल ने बताया कि वह पार्षद पति वनीत धीर के द्वारा नगर निगम प्रशासन को कई बार अपनी समस्या के बारे में बता चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का आज तक हल नहीं हो पाया है। उल्टा उन पर झूठे मामले दर्ज करवा दिए गए हैं। निगम हाउस की बैठक में भी पार्षद द्वारा तीन बार इस समस्या के बारे में बताया गया है।
लेकिन निगम कर्मियों द्वारा कहा गया है कि राज नगर में सीवरेज जाम की कोई समस्या नहीं है, लेकिन अब हालात यह हो गए हैं कि बस्ती बावा खेल में महामारी फैलने का खतरा बन गया है। इलाका निवासियों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं किया गया तो पंजाब सरकार की शव यात्रा पूरे बस्ती बावा खेल में निकाली जाएगी और फिर से कपूरथला रोड पर जाम लगा दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेवार पंजाब सरकार और नगर निगम प्रशासन होगा। इस मौके पर पूनम, लक्ष्मी, प्रेम, बेलीराम, बिट्टू टेलर, जीता, अविनाश, करण व मोहल्ला निवासी मौजूद थे।