*👉🏻 शहर में अलग-अलग जगह फूंके गए पुतले* *👉🏻 किसी ने आतंकवाद और पाकिस्तान का,तो किसी ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार का पुतला फूंका*
जालंधर,15 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- शहर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न पार्टियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पुतले फूंके गए। भाजपा द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। सफाई मजदूर फेडरेशन द्वारा पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया और पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेस यूनियन द्वारा कैप्टन सरकार और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला फूंका गया। आज सारा दिन अलग-अलग पार्टियों द्वारा अलग-अलग मुद्दों पर पुतले फूंक कर अपना रोष जाहिर किया गया। सबसे पहले सुबह वर्कशॉप चौक में भाजपा द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। भाजपाइयों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा कल पुलवामा में निर्दोष जवानों को विस्फोटक के द्वारा मौत के घाट उतार दिया था, जो कि बहुत ही निंदनीय है। सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसके बाद सफाई मजदूर फेडरेशन द्वारा श्री राम चौक में पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना रोष जाहिर किया। फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पाकिस्तान अपनी घिनौनी हरकतों से बाज आ जाए नहीं तो इसके अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इस समय भारत की जनता का खून खोल रहा है जिसका खामियाजा पाकिस्तान को जरुर भुगतना पड़ेगा। वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस ने पुलवामा में हुए विस्फोट में मारे गए निर्दोष
सैनिकों की शहादत को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला फूंक अपना विरोध दर्ज करवाया गया। मिनिस्ट्रियल सर्विसेस यूनियन के सदस्यों ने प्रेस क्लब चौक में कैप्टन सरकार और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का पुतला फूंक अपना रोष जाहिर किया। यूनियन के महासचिव दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। पिछले 2 सालों से लगातार सरकार यूनियन के साथ मीटिंग कर उन्हें लारे लगा रही है और
अब भी पंजाब में 3 दिन से कलम छोड़ हड़ताल की हुई है, ताकि उनकी मांगों को पूरा किया जा सके। लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है। इसीलिए सरकार को जगाने के लिए आज यूनियन के सदस्यों द्वारा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और कैप्टन सरकार का पुतला फूंका गया।