*👉🏻 श्री गुरु रविदास महाराज जी के 642वें प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा* *👉🏻 हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया स्वागती मंच*

जालंधर,18 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-श्री गुरु रविदास महाराज जी के 642वें प्रकाशपर्व पर बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरुआत में विधायक सुशील रिंकू, पार्षद सुनीता रिंकू, सांसद चौधरी संतोख सिंह, महेंद्र सिंह केपी, सेठ सतपाल मल, सरबजीत सिंह मक्कड़, सुभाष सोंधी, तरसेम थापा, राजेश अग्निहोत्री भोला, अमृत खोसला व अन्य राजनीतिक व धार्मिक नेताओं ने गुरु
चरणों में हाजिरी लगवाई। शोभायात्रा मार्ग में जगह जगह पर स्वागती मंच लगाए गए और लंगर का आयोजन किया गया। नकोदर रोड पर स्थित घई फर्नीचर के बाहर हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से स्वागती मंच लगाया गया। जहां पर गणमान्य लोगों को सिरोपें पहनाकर उनका स्वागत किया गया और शोभायात्रा
में शामिल संगत पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान युवा कांग्रेसी नेता निर्मल कुमार निम्मा, बलविंदर कुमार राहुल, बूटा सिंह, धीशा, गुरप्रीत गोपी, शगुन मेहता, सुनील जस्सल, दीपक टेला, काला, सुनील सोढ़ी शीला, पवन काली, लव कुमार आदि ने आई हुई संगतों का शोभायात्रा में शामिल होने पर धन्यवाद किया।
————————————————————–
–विदेशों से भी आई संगत–
हर साल की तरह इस साल भी गुरु महाराज जी के प्रकाशपर्व पर विदेशों से आई संगत ने शोभायात्रा में अपनी हाज़िरी लगवाई। शोभायात्रा में शामिल एनआरआई ने
शोभायात्रा का सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट किया ताकि विदेशों में बैठे उनके भाई-बहन शोभायात्रा को देख सकें। शोभायात्रा में विदेशी संगत ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और गुरु महाराज का गुणगान किया।
