*👉🏻 खड़ी कार को लगी आग*
जालंधर,18 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- मैनब्रो चौक के नजदीक स्थित अकाल आई हॉस्पिटल के पास चंडीगढ़ नंबर की मारुति कार को आग लग गई। खड़ी कार को आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खबर लिखे जाने तक कार मालिक का पता नहीं चल पाया है।

