*👉🏻 ढ़ाबे में लगी आग, मालिक की होशियारी से बड़ा हादसा होने से टला* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 16 मार्च 2021-(एच.ई)-रेलवे रोड पर स्थित मनु ढाबे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ढ़ाबे में आग लगी देख मालिक मनीष ने सिलेंडर बाहर निकालने की कोशिश की तो सिलेंडर के साथ लगी पाइप निकल गई और आग सिलेंडर को लग गई।
तभी ढाबा मालिक ने सूझबूझ से काम लेते हुए सिलेंडर को लगी हुई आग को बुझाया और उसे खुले स्थान पर रख दिया। ढाबे में आग लगी देख आसपास के लोगों ने तुरंत ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही ढाबा मालिक और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण ढाबे में पड़ा हुआ कुछ सामान जल गया लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

