*PK-2 के खिलाफ मोर्चा खोलेगी शिवसेना हिंद, सभी हिन्दू संगठन एवं हिन्दू समाज साथ दे और इस मुहिम में हिस्सा ले*: *ईशांत शर्मा*
जालंधर,18 जुलाई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-आज शिव सेना हिन्द की एक मीटिंग पंजाब हैड ऑफिस में हुई। जिसमें पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा ने बहुत जल्द आने वाली फ़िल्म pk2 का विरोध करने का ऐलान किया और फ़िल्म के
डायरेक्टर को सख्त चेतावनी देते हुई कहा कि सुधर जाओ, बंद कर दो हिन्दू धर्म का अपमान करना। साथ ही कहा कि फ़िल्म के ट्रेलर में इतना अभद्र सीन है कि हम कभी बर्दाशत नहीं करेंगे। हम पहले भी कई ऐसी फिल्मो का विरोध कर चुके है जिसमें हिन्दू धर्म का अपमान किया गया है। शर्मा ने कहा कि शर्म करें सेंसर बोर्ड जो ऐसी फिल्मे पास करता है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है इस बार सेंसर बोर्ड पर भी कारवाई हो। क्यों हर बार हमारे धर्म के खिलाफ ही फिल्में बनती है। आज शिव सेना हिन्द एलान करती है कि अगर फ़िल्म में हिन्दू धर्म के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक हुआ तो वह फ़िल्म को चलने नहीं देंगे। चाहे उसके लिए उन्हें मरण व्रत पर बैठना पड़े। वही जिला यूथ प्रधान विनय कपूर ने कहा कि बहुत शर्म वाली बात है जो आये दिन हिन्दू धर्म के अपमान वाली फिल्मे सेंसर बोर्ड पास कर देती है। क्या वहां ऐसा कोई इंसान नहीं जो धर्म का सत्कार करता हो और साथ ही हम पाकिस्तानी हीरो अमीर खान का भी बायकाट करते है।

