*👉🏻 सवा दो साल पहले ही बेच दिया था असलहा, गोली चलाने का आरोप गलत:-शीतल अंगुराल*
जालंधर,26 जून-(प्रदीप भल्ला)- बीती रात मंदाकिनी रिसोर्ट में भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर गोली चलाने का आरोप लगा था। जिसके बाद शीतल अंगुराल पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी मामले में सफाई देते हुए भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने बताया कि उन्होंने सवा 2 साल पहले ही असलहा बेच दिया था। इसलिए उनके पास बीती रात ना कोई वेपन था और ना ही उन्होंने कोई गोली चलाई है। यह सब गंदी राजनीति के तहत किया गया है और उनकी छवि खराब करने के लिए उन्हें इस मामले में फंसाया गया है।
