पहली बार पंजाब प्रैस क्लब में प्रधान व अन्य पदों के लिए डाली जाएगी वोट,24 मई को होगी वोटिंग

जालंधर-पंजाब प्रैस क्लब जालंधर के प्रधान व अन्य पदों के लिए चुनाव 24 मई को होगें।ये फैसला देश भगत यादगार हाल में हुई एजीएम के दौरान लिया गया।
19 मई को सभी पदों के लिए कागज दाखिल किए जाएंगे और 21 मई कागज वापिस लेने की तारीख निर्धारित की गई है।चुनावी प्रक्रिया के लिए तीन आर.ओ नियुक्त किये गए है।आईपी सिंह,सतनाम माणक व रचना खैरा को आर.ओ नियुक्त किया है।24 मई को वोटिंग सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगी और वोटिंग प्रैस क्लब में ही होगी।

