👉🏻 बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का इल्जाम लगाया पंजाबी गायक मनकीरत औलख पर
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 30 मई 2022-(एच.ई)-बीती शाम मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी जिम्मेदारी कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। इस घटना के बाद बंबीहा ग्रुप ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर हत्या का इल्जाम मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख पर लगाया है। बंबीहा ग्रुप ने लिखा है कि सिद्धू मूसेवाला का किसी भी गैंगस्टर ग्रुप से सम्बंध नहीं था। गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई हमेशा बेकसूर लोगों को मारते है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। चलो अगर उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को हमारे साथ जोड़ा है तो हम इसका बदला जरूर लेंगे।
दूसरी तरफ बंबीहा ग्रुप द्वारा अपनी पोस्ट में गायक मनकीरत औलख का नाम लिख कर हलचल मचा दी है। पंजाबी गायक मनकीरत औलख के गीतों में भी कुछ गैंगस्टरों का नाम लिया जाता रहा है। अब देखना ये है कि पुलिस की जांच असली आरोपियों पर जाकर रुकती है या नहीं। पंजाब में गैंगस्टरों का खात्मा हो पायेगा या नहीं। ये सवाल पंजाब की जनता के मन में उठ रहे हैं।
