अब नही माफ होगा टोल टैक्स, जानिए क्यों
पंजाब के लुधियाना टोल प्लाजा का एक एसएमएस कई दिनों से व्हाट्स अप पर वायरल हो रहा था कि टोल प्लाजा पर तीन मिनट से ज्यादा रुकने पर बिना टोलटैक्स दिए जा सकते हैं। इसके बाद लोगों में जागरूकता आने लगी थी कि केन्द्रीय परिवहन विभाग ने एक ट्वीट कर निर्देश जारी कर दिए कि टोल प्लाजा पर वाहन चालक को तीन मिनट से अधिक समय का जाम लगने पर भी चालक को पैसे देकर पर्ची लेनी होगी।
इससे पहले टोल प्लाजा पर तीन मिनट से अधिक समय का जाम लगता था तो वाहन चालक इस तर्क पर मुफ्त मे वाहन निकाल लिया करते थे कि उन्हे तीन मिनट से अधिक समय जाम मे फंसना पड़ा।
रेड लाइन को लेकर नही मिला कोई निर्देश
केद्रीय परिवहन विभाग ने यह तो साफ कर दिया कि राष्ट्रीय मार्गो पर टोल प्लाजा पर अगर जाम लगता है तो किसी भी वाहन को मुफ्त मे नही छोड़ा जाएगा, लेकिन टोल पर लगने वाली रेड लाइन को लेकर विभाग की तरफ से कोई भी साफ निर्देश जारी नही किए।
पहले टोल प्लाजा से सौ मीटर दूरी पर एक लाल लाइन लगाई जाती थी, ताकि अगर जाम लाल लाइन पार कर जाता है तो वाहनो को मुफ्त छोड़ा जाता था। टोल प्लाजा के अधिकारियो के मुताबिक टोल से कितनी दूरी तक लाल लाइन लगनी चाहिए, इसके लिए कोई निर्देश नही है।
बैंस बंधुओं ने चलाया था अभियान
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने विधानसभा चुनाव से पहले 23 दिसंबर को टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान चलाया था। उन्होंने टोल प्लाजा के आसपास जागरुकता होर्डिग्स भी लगाए थे, जिनमे बताया गया था कि तीन मिनट से अधिक समय और सौ मीटर पर लगी लाल लाइन पार करते ही सभी वाहनो को मुफ्त मे छोड़ा जाएगा। इसके लिए बैंस ने खुद टोल प्लाजा से सौ मीटर की दूरी पर लाल लाइन लगाई थी।
लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक तरफ से छह लाइने बनी हुई हैं। इसमे हलके और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग लाइन तैयार की है, लेकिन शाम होते ही इस प्लाजा पर लंबा जाम लगना शुरु हो जाता है। क्योंकि भारी वाहन व अन्य वाहनों का गुजरना ज्यादा होता है। रोजाना गुजरने वाले वाहन भी इसमे शामिल होते हैं।
नही मिलेगी छूट
लाडोवाल टोल प्लाजा के अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि केद्रीय परिवहन विभाग की तरफ से निर्देश जारी हो गया कि अगर टोल प्लाजा पर जाम के दौरान ज्यादा समय लगता है तो भी किसी वाहन को मुफ्त मे नही छोड़ा जाए। पहले भी ऐसा कोई निर्देश उनके पास नही था कि अगर वाहन तीन मिनट से अधिक समय तक जाम मे फंसता है तो उन्हे मुफ्त में जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा से कितनी दूरी पर लाल लाइन लगी होनी चाहिए, इसको लेकर उनके पास कोई निर्देश नही है।
