*👉🏻 जिलाधीश द्वारा समय देने के बावजूद रविदास समाज से ना मिलने पर भड़का रविदास समाज, बीएमसी चौक में लगाया धरना, जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर के मिलने के बाद शांत हुआ माहौल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,13 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- पिछले कई दिनों से रविदास समाज और संत समाज के लोग तुगलकाबाद मामले में जिलाधीश से मिलने की कोशिश कर रहे थे। आज भी जिलाधीश ने संत समाज के लोगों को मिलने के लिए बुला लिया था, लेकिन काफी समय तक उन्हें इंतजार करवाया। जिससे रुष्ट होकर रविदास समाज और संत समाज के लोगों ने बीएमसी चौक में जाम लगा दिया।
संत समाज के प्रतिनिधियों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह, डीसीपी बलकार सिंह, व जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने समाज के लोगों को शांत करवाया और उनसे मांग पत्र लिया। जिसके बाद रविदास समाज और संत समाज के लोगों ने धरना उठा लिया।