*👉🏻 होटल स्काईलार्क द्वारा किये अवैध कब्जे को निगम की डिच ने गिराया*


जालंधर,15 अक्तूबर-(विष्णु)-अवैध कब्जों पर एक फिर निगम की डिच का पंजा चला। होटल स्काईलार्क द्वारा सरकारी जमीन पर किये गए कब्जे को नगर निगम की डिच ने गिरा दिया। नगर निगम के अधिकारियों की अगुवाई में टीम स्काईलार्क द्वारा किये गए कब्जे को गिराने के लिए जैसे ही पहुंची तो टीम को होटल प्रबंधकों के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन विरोध के बावजूद निगम ने अवैध कब्जे को गिरा दिया।
