*👉🏻 भारत सरकार लिखी कार में शराब तस्करी* *👉🏻 11 पेटी शराब सहित तस्कर काबू*
जालंधर-(टिंकू पंडित/ज्ञान सिंह)-थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने भारत सरकार लिखी एस्टीम कार में से 11 पेटी अवैध शराब सहित एक तस्कर को काबू किया है।
जानकारी देते हुए थाना तीन के प्रभारी कुंवर विजय पाल ने बताया कि किशनपुरा चौक में एएसआई नरिंदर सिंह ने नाकेबंदी दौरान एस्टीम कार को शक के आधार पर रोका गया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 11 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। कार चालक को काबू कर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान त्रिलोक सिंह निवासी गांव नागरा के रूप में बताई। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरु कर दी है और पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दूसरे शहरों से सस्ते रेट में शराब लाकर यहां महंगे दाम पर बेचता था।

